Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: KKR को मिला नया कोच, वेस्टइंडीज के Ottis Gibson को मिली अहम जिम्मेदारी

March 9, 2025

IPL 2025: KKR को मिला नया कोच, वेस्टइंडीज के Ottis Gibson को मिली अहम जिम्मेदारी

Ottis Gibson as assistant coach : केकेआर ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के नए सत्र से पहले अपना सहायक कोच मिल गया है। बात दे कि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ऑटिस गिब्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपना सहायक कोच बनाया है। आपको बता दे कि वह रयान टेन डेशकाटे की जगह लेंगे, जो अब भारत के सहायक कोच हैं।

गत विजेता केकेआर ने हाल ही में अजिंक्य रहाणो को अपना नया कप्तान और वेंकटेश अय्यर को उपकप्तान बनाया था। पिछले साल के उनके मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाजी कोच मोर्न मॉर्कल भी भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं, जबकि खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर भी अब पंजाब किंग्स के साथ हैं।

इससे पहले केकेआर ने ड्वेन ब्रावो को अपना मेंटॉर बनाया था। टीम के मुख्य कोच अभी भी चंद्रकांत पंडित हैं, जबकि बी अरूण, चार्ल क्रो और नेथन लीमॉन कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य हैं।

संन्यास लेने के बाद लगातार कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं गिब्सन

गिब्सन संन्यास लेने के बाद लगातार कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2007 में वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। इसके बाद वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच बने। इसके बाद वह फिर से इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच बने और फिर इसी भूमिका में बांग्लादेश टीम के साथ गए। वह कई फ्रेंचाइजी लीग में भी कोचिंग कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें