Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस को कोलकाता के खिलाफ वापसी की उम्मीद

March 31, 2025

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस को कोलकाता के खिलाफ वापसी की उम्मीद

मुंबई: मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर खराब शुरुआत करने के बाद सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के साथ अंकों का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल सत्र की शुरुआत लगातार हार के साथ करना कोई नई बात नहीं है। टीम को अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 मैच में हार झेलनी पड़ी है। टूर्नामैंट में हमेशा धीमी शुरुआत करने वाली यह टीम ट्रॉफी जीतने के लिए एकजुट होकर खेलने के लिए जानी जाती है लेकिन अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए मुंबई को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन और बल्लेबाजों से निरंतरता की आवश्यकता होगी, विशेषकर तब जब उनके पास निचले क्रम में विशेषज्ञ फिनिशर की कमी है।

रोहित शर्मा बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि आक्रामक बल्लेबाज रियान रिकेल्टन अपने पहले आईपीएल टूर्नामैंट में भारतीय पिचों पर अभी तक लय हासिल नहीं कर पाए हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा की झलक तो दिखाई है लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार यादव टाइटंस के खिलाफ 48 रन बनाकर फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। टीम में लगातार बदलाव के कारण मुंबई इंडियन्स सही संयोजन की तलाश में है लेकिन मौजूदा टीम में एक विशेषज्ञ फिनिशर की कमी है जो काम टीम के लिए पिछले कुछ समय में टिम डेविड ने किया था। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार बल्लेबाजी में मुंबई की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति मुंबई इंडियंस को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और रीस टॉपले के साथ अपने वांछित नए गेंद के आक्रमण को उतारने से रोकेगी। अजिंक्य रहाणो की अगुवाई में केकेआर के पास अपेक्षित ताकत है लेकिन क्विंटन डिकॉक के सलामी जोड़ीदार के रूप में सुनील नरेन की अनुपस्थिति में मोइन अली सलामी बल्लेबाज के रूप में अजीब लग रहे थे। टीम के बल्लेबाजी क्रम में रहाणो, वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी शामिल हैं। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल की मौजूदगी में केकेआर के पास डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं जबकि टीम की गेंदबाजी भी उतनी ही आकर्षक है। हर्षति राणा और वैभव अरोड़ा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पेंसर जॉनसन के साथ मिलकर नई गेंद का मजबूत आक्रमण बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- HP Gaurav Award 2026: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा, डॉ. बृज शर्मा सहित ये हस्तियां होंगी सम्मानित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें