Site icon Dainik Savera Times

IPL 2025 : पंजाब किंग्स का खिलाडी Glenn Maxwell उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर

चेन्नई: पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवैल उंगली में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम ने इसकी घोषणा की। मैक्सवैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण धुले पिछले मैच से पहले चोट लगी थी। उस मैच में वह 7 रन बनाकर आऊट हो गए थे। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल रात को सूर्यांश शेडगे ने खेला जिसमें पंजाब को 4 विकेट से जीत मिली। पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,‘ग्लेन मैक्सवैल उंगली में फ्रैर के कारण सत्र के बाकी मैचों से बाहर। हम उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच

Exit mobile version