Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईपीएल 2026: सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, CCB की स्पेशल टीम ने 23 लोगों को हिरासत में लिया

May 26, 2026

आईपीएल 2026: सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, CCB की स्पेशल टीम ने 23 लोगों को हिरासत में लिया

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान सक्रिय सट्टेबाजों के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारी भी हुई है।

सीसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सट्टेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ छापेमारी करते हुए 17 मामले दर्ज किए हैं और 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बेंगलुरु शहर के अलग-अलग पुलिस थानों के क्षेत्रों में हुई।

नौ मामले सीसीबी पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। चार बड़े मामलों में, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से 1.10 लाख रुपये कीमत के सात मोबाइल फोन, 1,06,433 रुपये नकद, और 13,37,36,911 रुपये कीमत के सट्टेबाजी के चिप्स जब्त किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 13,39,53,344 रुपये (13.39 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

ये भी पढ़ें- https://dainiksaveratimes.com/sports/arshdeep-singh-instagram-posts-deleted/

यह ऑपरेशन बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अजय हिलोरी तथा डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम-1) श्रीहरिबाबू बीएल के नेतृत्व में चलाया गया। सीसीबी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, पुलिस इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने इन मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया।

इंडियन प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी गिरोह हमेशा से सक्रिय रहा है। हर साल पुलिस ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ करती है। प्रत्येक वर्ष गिरोह से संबंधित लोगों की गिरफ्तारी होती है। इसके बावजूद इस पर पूरी तरह लगाम नहीं लगाया जा सका है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। प्लेऑफ, एलमिनेटर और फाइनल मिलाकर कुल 4 मुकाबले बचे हुए हैं। ये सभी बड़े मुकाबले हैं और किसी भी टीम की हार सीजन में उसके भाग्य का फैसला कर देगी। यही वजह है कि इन अहम मुकाबलों से पहले सट्टेबाजी गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। पुलिस की कार्रवाई कहीं न कहीं बेंगलोर में सट्टेबाजी की सक्रियता को कम करेगी।

बता दें कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने जगह बनाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें