Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 final: RCB और GT के फैंस के लिए फाइनल से पहले पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, गलती की तो…

May 31, 2026

IPL 2026 final: RCB और GT के फैंस के लिए फाइनल से पहले पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, गलती की तो…

IPL 2026 final: आईपीएल 2026 अपने आखिरी पड़ाव में है। आज होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर खिताब जीतने के बेहद करीब है और रविवार शाम होने वाले फाइनल में उसका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। लेकिन मैच से पहले बेंगलुरु पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जीत के जश्न पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
पुलिस ने साफ कर दिया है कि मैच के नतीजे आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की बाइक रैली,बड़े जश्न या सड़क पर भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पिछले साल हुई घटना से लिया सबक
पुलिस ने यह कदम पिछले वर्ष हुई दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए उठाया है। 2025 में RCB की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। प्रशासन इस बार ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना चाहता है।

ये भी पढ़ें- Today weather 31 May 2026: दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

 

सार्वजनिक स्क्रीनिंग पर भी लगाई गई रोक
पुलिस ने मैच की सार्वजनिक लाइव स्क्रीनिंग को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में लगी LED स्क्रीन, डिजिटल वॉल और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति मैच प्रसारित करने पर रोक लगा दी है। खासतौर पर मॉल, पब और सड़क किनारे लगी बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने के लिए प्रशासन की पूर्व स्वीकृति आवश्यक होगी।

बाइक स्टंट, पटाखे और सड़क जाम पर प्रतिबंध
जारी एडवाइजरी में बाइक रैलियों, स्टंट करना, तेज रफ्तार वाहन चलाना, अनावश्यक हॉर्न बजाना, सड़कों पर ट्रैफिक बाधित करना और पटाखों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सोशल मीडिया पर भी निगरानी
अधिकारियों ने लोगों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की सलाह दी है। भड़काऊ संदेश, अफवाहें, नफरत फैलाने वाली पोस्ट या किसी समुदाय और टीम के समर्थकों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Surya Chauhan Murder Case: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

 

प्रतिद्वंद्वी टीम के समर्थकों का सम्मान करने की अपील
पुलिस और प्रशासन ने क्रिकेट प्रशंसकों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की है। फैंस को सलाह दी गई है कि वे विरोधी टीम के समर्थकों को उकसाने या निशाना बनाने से बचें।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें