Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईपीएल 2026: गुजरात ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी, देखें प्लेइंग इलेवन

April 12, 2026

आईपीएल 2026: गुजरात ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी, देखें प्लेइंग इलेवन

खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :-

टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में दो अंक मिलने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि मैच आखिरी ओवर तक न जाए। हमने बहुत अच्छा समय बिताया है। आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में निरंतरता जरूरी है। 14 मैचों के बाद, सबसे निरंतर टीम ही टूर्नामेंट जीतेगी। हम पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।”

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि आजकल विकेट जिस तरह के होते हैं, आप जानते हैं, पहले बैटिंग या बॉलिंग करने का मार्जिन ज्यादा नहीं होता, लेकिन आप जानते हैं, हमारे पास पहले गेंद करने का मौका होता है। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कमाल का है। हर जीत जरूरी होती है और खासकर जब आप इस तरह जीतते हैं, तो यह एक टीम का कैरेक्टर दिखाता है। हम चाहते हैं कि एक बार में एक मैच लें और बस अपना बेस्ट दें। पिछले मैच में जब हम खेले, तो हमने फील्ड पर इंटेंट के बारे में बात की थी। हम हमेशा एक टीम के तौर पर इसके बारे में बात करते हैं और यह देखना बहुत अच्छा था कि जब हम फील्ड पर थे, तो हम अपनी जान लगा रहे थे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

एलएसजी की शुरुआत खराब रही थी और टीम को सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद लगातार 2 मैच जीतकर टीम 4 अंक के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। सीजन के अपने चौथे मैच में एलएसजी अपने जीत की लय को बरकरार रखने के लक्ष्य से उतरेगी। गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में 2 मैच गंवाए हैं और 1 जीत से 2 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। जीटी को लगातार 2 हार के बाद पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन से जीत मिली थी। जीटी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें