Site icon Dainik Savera Times

IPL2026 : KKR ने किया नई जर्सी का अनावरण, टीम की विरासत पर आधारित नया डिजाइन

कोलकाता : 3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (आईपीएल 2026) के लिए अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। नई जर्सी को लाइन्स ऑफ लेगेसी थीम पर डिजाइन किया गया है। नई जर्सी के डिजाइन के केंद्र में वे खास पल हैं जिन्होंने इतने सालों में केकेआर के सफर को आकार दिया है। 2008 में लीग के उद्घाटन मैच में ब्रैंडन मैकुलम के 158 रन की यादगार पारी से लेकर, रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में लगाए 5 छक्कों तक, केकेआर ने ऐसे कई पल दिए हैं जो आईपीएल की कहानियों का हिस्सा बन गए हैं।

केकेआर ने कहा, ‘इस सीजन में, उन लाइनों को सिर्फ याद नहीं रखा गया है – उन्हें जर्सी में ही बुना गया है, जिससे फैन्स टीम की कहानी का एक हिस्सा पहन सकें।’ जर्सी के अनावरण पर बात करते हुए, नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, वेंकी मैसूर, ने कहा, ‘द लाइन्स ऑफ लेगेसी केकेआर के शानदार इतिहास का सार है और टीम के इतने सालों के सफर का जश्न मनाती है। हर लाइन शानदार पल का एक अहम हिस्सा है, जो हमारी पहचान बनाने के लिए मिलकर काम करने वाली ऊर्ज और जोश को दिखाती है।’

Exit mobile version