IPL 2026 latest Points table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 39वां मुकाबला सोमवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। RCB ने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत DC को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।
पॉइंट्स टेबल
पंजाब किंग्स 7 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आरसीबी 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों से 10 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों से 10 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें- मौसम: कई राज्यों में बदला मौसम, कहीं आंधी तो कहीं लू का असर, इन इलाकों में होगी बारिश
गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।
ऑरेंज कैप में नहीं हुआ कोई बदलाव
DC और RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑरेंज कैप अभी भी अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं।
इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप
पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास चली आई है। भुवनेश्वर ने डीसी के खिलाफ हुए मैच में घातक गेंदबाजी की और 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार के 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

