Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

April 27, 2026

IPL 2026: मोहसिन खान ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर वन

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इतिहास रच दिया है।

IPL 2026 में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

मोहसिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मोहसिन आईपीएल इतिहास में सबसे बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने वाले बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही मोहसिन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दूसरा गेंदबाजी स्पेल भी डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मोहसिन केकेआर के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लेने वाले महज तीसरे तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ही कर सके हैं।

केकेआर का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया

मोहसिन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे केकेआर का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एलएसजी के तेज गेंदबाज ने अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, और अनुकूल रॉय को पवेलियन भेजा। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा, और वह 10 रन ही बना सके। वहीं, टिम सीफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी (9 रन) को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट दिया गया।

कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना सके, जबकि अनुकूल रॉय जीरो पर आउट हुए। रमनदीप सिंह 6 रन ही बना सके। हालांकि, रिंकू सिंह ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 83 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। सुनील नरेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू और नरेन ने आठवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 62 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें