Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में कोहली की किंग स्टाइल एंट्री, बढ़ा रोमांच

May 27, 2026

IPL 2026 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में कोहली की किंग स्टाइल एंट्री, बढ़ा रोमांच

IPL 2026 Orange Cap: प्लेऑफ के मुकाबलों के साथ ऑरेंज कैप की रेस भी बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अब तक गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज इस रेस पर पूरी तरह हावी रहे हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टॉप-5 में जोरदार एंट्री कर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

साई सुदर्शन अभी भी नंबर-1
ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल साईं सुदर्शन सबसे आगे हैं। गुजरात टाइटंस के इस युवा बल्लेबाज ने 15 मैचों में 652 रन बनाकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उनके साथ टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में हैं और 618 रन के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 14 मुकाबलों में 606 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- 17 राज्यों में बदलेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी

 

विराट कोहली ने बढ़ाई टेंशन
RCB और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस पारी के साथ कोहली ने भी इस सीजन 600 रन पूरे कर लिए। अब वे 15 मैचों में 600+ रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके लगातार प्रदर्शन ने बाकी दावेदारों पर दबाव बढ़ा दिया है।

अभी खुली है रेस
प्लेऑफ में अभी तीन मुकाबले बाकी हैं और यही मैच तय करेंगे कि इस बार ऑरेंज कैप किस बल्लेबाज के सिर सजेगी। बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर में SRH और RR आमने-सामने होंगे। इस मैच में खास नजर हेनरिक क्लासेन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जो इस रेस को और दिलचस्प बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर या रोक? CJI सूर्यकांत आज सुनाएंगे फैसला

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें