Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में बढ़ा रोमांच, पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा बरकरार

May 30, 2026

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में बढ़ा रोमांच, पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की दमदार पारियों ने ऑरेंज कैप की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। वहीं, पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है।

आरआर की तरफ से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही वैभव ऑरेंज कैप को अपने पास रखने में सफल रहे हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन का अंत 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रनों के साथ किया। वहीं, जीटी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें-  https://dainiksaveratimes.com/sports/gt-record-playoff-chase/

गिल ने आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली। वह आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 722 रन बना चुके हैं। गिल के सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन 16 मुकाबलों में 710 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 15 मुकाबलों में 624 रनों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं, जबकि ईशान किशन 602 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खत्म कर दिया है। पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है। रबाडा ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 2 विकेट चटकाए। रबाडा के नाम अब 28 विकेट हो गए हैं। 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ भुवनेश्वर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 25 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें