Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: अपना पहला मैच खेलने के लिए 24 मार्च (आज) बेंगलुरु पहुंचेंगे पैट कमिंस

March 24, 2026

IPL 2026: अपना पहला मैच खेलने के लिए 24 मार्च (आज) बेंगलुरु पहुंचेंगे पैट कमिंस

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं।

हालांकि, यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि कमिंस फिटनेस समस्याओं की वजह से सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके बावजूद, उनका टीम से जुड़ना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह उम्मीद से पहले वापसी कर सकते हैं। कमिंस एक बड़े खिलाड़ी और सफल कप्तान हैं। उनके होने से निश्चित रूप से एसआरएच के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी सौंपी गई है। ईशान 25 मार्च को मुंबई में होने वाली आईपीएल कप्तानों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में फोटो सेशन से होगी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं है, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है।

एसआरएच के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है। मलिंगा के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी। मलिंगा 24 मार्च को टीम से जुड़ेंगे। वह कामिंदु मेंडिस के साथ भारत आएंगे। मेंडिस को पहले ही एनओसी मिल चुकी है।

श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों, वानिंदु हसरंगा और मथिशा पाथिराना ने अब तक अपने फिटनेस टेस्ट पूरे नहीं किए हैं, जिससे उनके आईपीएल में शामिल होने में देरी हो सकती है।
एसआरएच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ उद्घाटन मुकाबला खेलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें