Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 Points Table: 6 टीमों के बराबर अंक, पॉइंट्स टेबल पर बदले समीकरण, जानें किस टीम को मिला कौन सा स्थान

April 3, 2026

IPL 2026 Points Table: 6 टीमों के बराबर अंक, पॉइंट्स टेबल पर बदले समीकरण, जानें किस टीम को मिला कौन सा स्थान

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का रोमांच अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों के बाद अंक तालिका में दिलचस्प समीकरण बनते दिख रहे हैं। दूसरा दौर शुरू होते ही टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है, और हर मैच के साथ स्थिति तेजी से बदल रही है।

इस समय अंक तालिका की सबसे खास बात यह है कि छह टीमों के बराबर अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद इन सभी टीमों के खाते में फिलहाल दो-दो अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर इनकी रैंकिंग तय हो रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर बंगाल तक मौसम ने मारी पलटी, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

 

टेबल टॉपर बनी RR

बेहतर नेट रन रेट की वजह से राजस्थान रॉयल्स फिलहाल शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद आरसीबी का स्थान है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर काबिज है। मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है और पंजाब किंग्स पांचवें पायदान पर। सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर पर है, जिसने बाकी टीमों की तुलना में एक मैच अधिक खेला है।

इन टीमों का नहीं खुला खाता

वहीं दूसरी ओर चार टीमें अभी भी जीत का खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही हैं। गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई हैं। इनमें सबसे ज्यादा दबाव कोलकाता नाइट राइडर्स पर है, जिसने दो मुकाबले खेलने के बावजूद जीत का स्वाद नहीं चखा है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों का राशिफल, किसे होगी धन की प्राप्ति तो कौन झेलेगा व्यापार में हानि

अंक तालिका में सबसे नीचे CSK

अंक तालिका में सबसे नीचे चेन्नई सुपर किंग्स है। टीम का न सिर्फ खाता खाली है, बल्कि उसका नेट रन रेट भी चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में टीम को जल्द वापसी करनी होगी, वरना टूर्नामेंट में आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें