Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर डालें एक नजर, हाई स्कोरिंग मैच के बाद बदली अंक तालिका

April 13, 2026

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर डालें एक नजर, हाई स्कोरिंग मैच के बाद बदली अंक तालिका

IPL 2026 points table: आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने रंग में आ चुका है और 20 मुकाबलों के बाद अंक तालिका में दिलचस्प तस्वीर उभरकर सामने आई है। वीकेंड के डबल हेडर मुकाबलों के बाद कई टीमों की स्थिति बदली है, जबकि कुछ टीमें अब भी शानदार लय में नजर आ रही हैं। रविवार को खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन आरसीबी ने दो अहम अंक अपने खाते में जोड़ लिए।

पॉइंट्स टेबल पर ये है हालात
अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने अपना दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। टीम ने चार में चार मुकाबले जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं और अब तक अजेय बनी हुई है। वहीं पंजाब किंग्स भी शानदार फॉर्म में है। उसने चार में से तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने से उसे एक अतिरिक्त अंक मिला, इस तरह टीम सात अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ये दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में बिना हार के आगे बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें- सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है इनके ताज़ा रेट

 

नेट रन रेट ने तय किया नंबर
तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मजबूत स्थिति में है, जिसने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और उसके खाते में छह अंक हैं। इसके बाद मिड-टेबल की जंग में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। तीनों टीमों के चार-चार अंक हैं और नेट रन रेट के आधार पर क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

इन टीमों का हाल बेहाल
नीचे की ओर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। इन तीनों टीमों ने चार मैचों में सिर्फ एक-एक जीत दर्ज की है और दो-दो अंकों के साथ सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं।

KKR की हालत खराब
सबसे खराब स्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स की है, जो अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है। चार मैचों में से एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जिससे टीम को एक अंक जरूर मिला, लेकिन जीत की तलाश अब भी जारी है। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही अंक तालिका का यह उतार-चढ़ाव साफ संकेत दे रहा है कि आगे की राह आसान नहीं होने वाली। जहां कुछ टीमें लगातार जीत से आत्मविश्वास से भरी हैं, वहीं कुछ को वापसी के लिए जल्द ही रणनीति बदलनी होगी।

ये भी पढ़ें- ‘भारत लेने जा रहा है 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें