Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026 Points Table: रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, चौथे स्थान के लिए 5 टीमें आमने-सामने, जानें किसका पलड़ा भारी

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही KKR ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि MI की हार से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को नुकसान झेलना पड़ा है।

KKR की जीत से CSK और DC को नुक्सान
MI के खिलाफ मिली जीत से KKR को अंक तालिका में दो पायदान का फायदा पहुंचा है। टीम 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए KKR को अपने आखिरी लीग मुकाबले में भी जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही KKR को बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। KKR की जीत से CSK का नुकसान हुआ है और टीम अब अंक तालिका में सातवें नंबर पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर आ गई है। CSK और DC 12-12 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांडीपोरा में तेज बारिश का कहर, श्रीनगर–बांडीपोरा सड़क टूटी, घरों में घुसा कीचड़

 

इन टीमों को मिला प्लेऑफ का टिकट
IPL 2026 के प्लेऑफ की तीन टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस, और सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम चार का टिकट कटा चुकी हैं। वहीं, अंक तालिका में फिलहाल चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) का कब्जा है। RR ने इस सीजन खेले 13 मुकाबलों में 7 मैच जीते हैं और टीम के कुल प्वाइंट 14 हैं। वहीं, पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। पंजाब किंग्स ने पिछले 6 मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया है। टीम के 13 मुकाबलों में 13 प्वाइंट हैं।

बैटिंग परफॉरमेंस
बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 147 रन लगाए। टीम की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रनों का योगदान दिया। KKR ने MI से मिले 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा से क्या लेकर लौटे PM Modi, किन-किन चीजों को लेकर हुए समझौते

 

 

 

Exit mobile version