Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 13,600 करोड़ में बिकी, इस बिजनेसमैन ने खरीदी

IPL 2026: Rajasthan Royals sold for Rs 13,600 crore

IPL 2026: Rajasthan Royals sold for Rs 13,600 crore

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस टीम की 100% हिस्सेदारी करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 13,600 करोड़ रुपये) में खरीदी है।

इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी टी20 फ्रेंचाइजी बन गई है। काल सोमानी कई कंपनियों के फाउंडर हैं, जैसे इंट्राएज, एकेडेमियन और Truyo.AI… इस डील में उन्हें रॉब वाल्टन (वॉलमार्ट परिवार से जुड़े) और डेट्रॉइट लायंस के मालिक हैम्प फैमिली का भी समर्थन मिला है।

पहले किसके पास थी टीम?

इससे पहले टीम में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन मनोज बडाले के पास थी, जिनके पास करीब 65% शेयर थे। अब पूरी टीम काल सोमानी के पास होगी। हालांकि, यह डील अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मंजूरी के बाद ही पूरी तरह लागू होगी।

असर कब से दिखेगा?

इस नई ओनरशिप का असर आईपीएल 2026 के बाद से देखने को मिलेगा। यानी फिलहाल टीम पुराने मैनेजमेंट के साथ ही खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स का IPL सफर

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले ही सीजन (2008) में शेन वार्न की कप्तानी में खिताब जीता था। इसके बाद टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली। साल 2022 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई थी।

अगला मैच और टीम की तैयारी

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। टीम की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं और कोच कुमार संगकारा हैं।

टीम में बड़ा बदलाव

आईपीएल 2026 से पहले टीम को एक झटका भी लगा है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह श्रीलंका के खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया है।

कोच कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन का बाहर होना टीम के लिए नुकसान है, लेकिन शनाका टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में यह बदलाव आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक माना जा रहा है।

Exit mobile version