IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन से पहले टीमों में होने वाले फेरबदल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है। बता दें कि आईपीएल प्रबंधन की ओर से जारी बयान के अनुसार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्लेयर ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जबकि राजस्थान के पूर्व कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। इस बड़े बदलाव ने आगामी सीजन की तैयारी को और दिलचस्प बना दिया है।
राजस्थान रॉयल्स में लौटे जडेजा, 14 करोड़ में पूरा हुआ ट्रेड
रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स से खास नाता पहले भी रहा है। उन्होंने अपना आईपीएल करियर यहीं से शुरू किया था और शुरुआती सीजन में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद 2012 में वे चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और लगभग एक दशक से अधिक समय तक पीली जर्सी का महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहे। सीएसके के लिए जडेजा ने कई मैचों में निर्णायक भूमिका निभाई और टीम की सफलताओं में बड़ा योगदान दिया। पिछले सीजन में जहां उन्हें 18 करोड़ रुपये मिल रहे थे, वहीं ट्रेड के बाद राजस्थान ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की फीस पर अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। हालांकि राशि में कमी आई है, लेकिन जडेजा की वापसी ने राजस्थान के प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है।
Aaj rumour nahi, headline likhna. Ravindra 𝑻𝒉𝒂𝒍𝒂𝒑𝒂𝒕𝒉𝒚 Jadeja is coming home ⚔️🔥 pic.twitter.com/XJT5b5plCy
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 15, 2025
संजू सैमसन का नया ठिकाना-चेन्नई सुपर किंग्स
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे संजू सैमसन के भविष्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे। अब यह पुष्टि हो गई है कि वे जडेजा के बदले में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हैं। संजू ने 2013 में आईपीएल में कदम रखा था और राजस्थान के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। बीच में दो सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे, लेकिन फिर राजस्थान लौटकर टीम की कमान संभाली। अब सीएसके ने उन्हें 18 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम से जोड़ा है, जिससे यह ट्रेड सीजन का सबसे चर्चित सौदा बन गया है।
SANJU SAMSON IS YELLOVE. 💛
Anbuden welcome, Chetta!🦁 #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/uLUfxIsZiU— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 15, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...