Site icon Dainik Savera Times

VIDEO: डगआउट से उठकर अंपायर से भिड़े विराट कोहली, रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल

Virat Kohli got up from the dugout and confronted the umpire

Virat Kohli got up from the dugout and confronted the umpire

खेल डेस्क: विराट कोहली आमतौर पर मैदान पर शांत रहते हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में वह अंपायर के फैसले से काफी नाराज दिखे। यह घटना RCB की बल्लेबाजी के दौरान 8वें ओवर में हुई। अरशद खान की गेंद पर रजत पाटीदार ने शॉट खेला, जो हवा में चला गया। लॉन्ग लेग से दौड़कर आए जेसन होल्डर ने डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।

अंपायर ने अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी

हालांकि, यह साफ नहीं था कि गेंद जमीन से टकराई थी या नहीं। इसलिए फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पाटीदार को आउट दे दिया। कोहली को यह फैसला सही नहीं लगा। उनका मानना था कि जब होल्डर ने गेंद पकड़ी, तब वह जमीन को छू रही थी, इसलिए पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था। इसी वजह से कोहली डगआउट से उठकर अंपायर से बहस करने चले गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में कोहली खुद 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो चुके थे।

 

मैच का हाल:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन पर ऑलआउट हो गई। देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की तरफ से अरशद खान ने 3 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन की शानदार पारी खेली। जेसन होल्डर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 2 विकेट लिए, 12 रन बनाए और साथ ही 3 शानदार कैच भी पकड़े।

Exit mobile version