खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। राजस्थान की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और शानदार फॉर्म में है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन की शुरुआत जीत से की, जो कि 2012 के बाद उसका पहला ओपनिंग मैच जीतना था। हालांकि, अगला मैच दिल्ली के खिलाफ हार गई। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी टक्कर का रहा है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान ने 14 मुकाबले जीते हैं। पिछले कुछ सालों में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
पिच रिपोर्ट:
गुवाहाटी की पिच पर इस सीजन में खेले गए मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। शुरुआती नमी की वजह से गेंदबाजों को स्विंग मिला और कम स्कोर बना। इस मैच में भी दोपहर में बारिश की संभावना है, इसलिए शाम को फिर से तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

