Dainik Savera Times

IPL 2026: संजू सैमसन और MS धोनी की ट्रेनिंग के दौरान हुई बातचीत, वीडियो हुआ वायरल

Sanju Samson-MS Dhoni Viral Video

Sanju Samson-MS Dhoni Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत नजदीक है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच संजू सैमसन और एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

सीएसके की जर्सी में दिखेंगे सैमसन

इस बार आईपीएल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और टीम की कप्तानी संभाल चुके संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस उन्हें पहली बार सीएसके की जर्सी में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें :

ट्रेनिंग सेशन में दिखी खास बॉन्डिंग

चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 19 मार्च को आयोजित सेशन में संजू सैमसन ने टीम के साथ हिस्सा लिया। इसी दौरान वह एमएस धोनी के साथ मैदान पर बैठकर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए। इस पल को टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Sanju Samson-MS Dhoni Viral Video
Sanju Samson-MS Dhoni Viral Video

धोनी के साथ समय बिताने को लेकर उत्साहित सैमसन

हाल ही में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 300 से अधिक रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीता ।सैमसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पहले भी धोनी के साथ समय बिताया है, लेकिन यह पहला मौका होगा जब वह उनके साथ करीब दो महीने तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ बातचीत का उन पर हमेशा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें :

इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगी। इस मुकाबले में सभी की नजरें संजू सैमसन के प्रदर्शन और धोनी के साथ उनकी केमिस्ट्री पर टिकी होंगी।

Exit mobile version