Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

March 11, 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल के बहुप्रतीक्षित सीजन का शेड्यूल आंशिक रूप से जारी कर दिया गया है। BCCI ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले मुकाबलों की जानकारी दी गई है। सीजन का उद्घाटन मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के बाकी मैचों का शेड्यूल फिलहाल रोका गया है। इसकी वजह देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। भारत के जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं उनमें केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं। इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद लीग के शेष मुकाबलों की तारीखें तय की जाएंगी।

पहले चरण के 15 दिनों में दो डबल हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 5 अप्रैल को होगा। इस दौरान सभी टीमों को शुरुआती मैच खेलने का मौका मिलेगा और लीग की शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिलेगा।

पहले चरण में कुल 10 अलग-अलग वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे। इस दौरान कोलकाता और गुवाहाटी में सबसे ज्यादा तीन-तीन मुकाबले आयोजित होंगे, जबकि अन्य शहरों में दो-दो मैच खेले जाने की योजना है। आईपीएल 2026 का यह शुरुआती चरण क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें