Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: विराट कोहली भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के दीवाने! शानदार पारी के बाद दिया खास तोहफा

April 11, 2026

IPL 2026: विराट कोहली भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के दीवाने! शानदार पारी के बाद दिया खास तोहफा

खेल डेस्क: IPL 2026 में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है, वैभव सूर्यवंशी। सिर्फ 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा खेल दिखाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार पारी खेली। 202 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन बना दिए।

उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने मैच को पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में कर दिया। शुरुआत से ही वैभव ने आक्रामक अंदाज अपनाया। पावरप्ले के अंदर ही उन्होंने मैच का रुख बदल दिया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज भी उनके सामने बेअसर नजर आए।

 

वैभव ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया

मैच खत्म होने के बाद एक खास पल देखने को मिला। वैभव ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया। कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा-  “प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया (Dear Vaibhav, well done)”. यह छोटा सा मैसेज वैभव के लिए बहुत बड़ी तारीफ थी।

वैभव की इस पारी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 6 विकेट से आसानी से जीत लिया और 12 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह राजस्थान की लगातार चौथी जीत थी, जिससे टीम की स्थिति पॉइंट्स टेबल में और मजबूत हो गई है। टीम के कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम शानदार फॉर्म में है।

 

वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली

इस शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में 200 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ दिया है। IPL 2026 में कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की कहानी सबसे खास बनती जा रही है। अब सभी की नजरें इस युवा खिलाड़ी पर हैं कि वह आगे और क्या कमाल करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें