Site icon Dainik Savera Times

IPL Auction 2024: शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 18 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा, पिछले सीजन पंजाब की तरफ से खेले थे शाहरुख

तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। गुजरात ने उन्हें 7.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स की टीम के सदस्य थे। शाहरुख को पंजाब ने नीलामी से पहले रीलीज कर दिया था। अब वह प्रीति जिंटा की सह-मालिकाना हक वाली टीम के लिए नहीं खेलेंगे। शाहरुख गुजरात टाइटंस के लिए अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। शाहरुख खान के लिए सबसे पहली बोली उनकी पुरानी टीम पंजाब किंग्स ने लगाई। पंजाब का मुकाबला गुजरात से हुआ। इन दोनों टीमों के अलावा किसी ने भी शाहरुख के लिए बोली नहीं लगाई। पंजाब ने 7.20 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। गुजरात ने 7.20 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। पिछली बार की तुलना में उनके खाते में कम राशि आई है। पंजाब ने 2022 में उन्हें नौ करोड़ रुपये में खरीदा था।

 

Exit mobile version