IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को एतिहाद एरिना में आयोजित हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसी के साथ कैमरून आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।
आइए, उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन पर इस सीजन सबसे मोटी रकम खर्च की गई है।
ये भी पढ़ें- IND vs RSA, 4th T20I: भारत की नजरें द. अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतने पर
कैमरून ग्रीन:
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इसी के साथ वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले, जिसमें 1 शतक के साथ 452 रन बनाए। इसके बाद अगले सीजन में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 255 रन जुटाए।
मथीशा पथिराना:
श्रीलंका के 22 वर्षीय खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। इस खिलाड़ी ने आईपीएल करियर में पिछले चार सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले, जिसमें 32 मुकाबलों में 47 विकेट हासिल किए।
लियाम लिविंगस्टोन:
इंग्लिश खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। लिविंगस्टोन आईपीएल करियर में तीन टीमों की तरफ से कुल 49 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.27 की औसत के साथ 1,051 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले।
Watch Video- आवारा पशुओं से जनता परेशान, समाजसेवी Rakesh Khajuria ने ठोस कार्रवाई की मांग की
मुस्तफिजुर रहमान:
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह खिलाड़ी आईपीएल करियर में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुका है। इस दौरान उन्होंने 60 मुकाबलों में 28.44 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल किए।
जोश इंग्लिश:
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.60 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। जोश ने आईपीएल 2025 में इस लीग में डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से 11 मैच खेलते हुए 30.88 की औसत के साथ 278 रन बनाए थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...