Site icon Dainik Savera Times

IPL DC Vs GT 32 Match : दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से दी मात

अहमदाबाद: दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जेक फ्रेजर-मक्गर्क (20) रन और शे होप (19) रनों की शानदार पारियों के दम पर बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को छह विकेट से पराजित कर दिया।

दिल्ली की टीम ने 90 रनों के छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेज शुरुआत की। हालांकि उसे दूसरे ही ओवर में उसे सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मक्गर्क का विकेट गवांना पड़ा। जेक फ्रेजर ने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (20) रन बनाये। तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ भी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अभिषेक पोरेल ने सात गेंदों में चौके और एक छक्के की मदद से (15) रन बनाये। चौथे विकेट के रूप में शे होप 10 गेंदों में (19) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाये। कप्तान ऋषभ पंत (16) और सुमित कुमार (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने 8.5 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Exit mobile version