Site icon Dainik Savera Times

गर्मी को देखते हुए अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL : Devajit Saikia

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) देश के अधिकांश हिस्सों में मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अगले साल से 10 मार्च से 15 मई तक आयोजित करने पर विचार कर रहा है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने यह जानकारी दी। आईपीएल आमतौर पर मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है और मई के अंत तक चलता है। सैकिया ने कहा कि आईपीएल को जल्दी शुरू करने से खिलाड़ी ही नहीं दर्शकों को भी फायदा होगा।

उन्होंने कहा, 15 मई के बाद टूर्नामैंट के अंतिम चरण में बारिश या मानसून से पहले के मौसम से व्यवधान पड़ने की आशंका बनी रहती है। सैकिया ने कहा, इसके अलावा तब तक मौसम काफी गर्म हो जाता है जो न तो खिलाड़ियों के लिए और ना ही दर्शकों के लिए बहुत अनुकूल है। बोर्ड के सचिव ने कहा कि मई के अंतिम पखवाड़े में बढ़ते तापमान से निपटने के लिए टूर्नामैंट को 2 सप्ताह पहले शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

Exit mobile version