Site icon Dainik Savera Times

ऑरेंज कैप की रेस में कोहली ने लगाई लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, जानें पर्पल कैप किसके पास

IPL Orange Cap Update

IPL Orange Cap Update

IPL Orange Cap Update: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हराया। RCB की इस जीत के नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में अब अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए हैं।

विराट कोहली आईपीएल 2026 में खेले 12 मुकाबलों में अब तक 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 484 रन बना चुके हैं। कोहली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑरेंज कैप पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कब्जा बरकरार है। क्लासेन ने इस सीजन 12 मुकाबलों में अब तक 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 508 रन बनाए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 12 मुकाबलों में 501 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें- दूध के बाद बढ़े CNG के दाम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया

 

कोहली ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
कोहली की शतकीय पारी के बाद अब अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक ने इस सीजन 12 मुकाबलों में 209 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 481 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, शुभमन गिल 11 मुकाबलों में 467 रनों के साथ छठे नंबर पर काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सातवें नंबर पर चल रहे हैं।

भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप
पर्पल कैप RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ा रही है। भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में अब तक 22 विकेट निकाल चुके हैं। KKR के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर को गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा से कड़ी टक्कर मिल रही है।

ये भी पढ़ें: कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL में जड़ा 9वां शतक

रबाडा 12 मुकाबलों में 21 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 11 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान 12 मुकाबलों में 16 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

Exit mobile version