Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: CSK की हार से पॉइंट्स टेबल में हलचल, RR को मिला फायदा, जानें क्या है टीमों की स्थिति

IPL Playoff qualified teams

IPL Playoff qualified teams

IPL points table: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके को अंक तालिका में एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में मिली पांचवीं हार के साथ ही CSK अंक तालिका में अब पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। टीम के कुल 12 प्वाइंट्स हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की हार से राजस्थान रॉयल्स (RR) को फायदा पहुंचा है। RR अंक तालिका में अब छठी पोजीशन से उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

अंकतालिका
12 मुकाबलों में 16 प्वाइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) भी 16 प्वाइंट्स लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है, तो पंजाब किंग्स इतने ही मुकाबलों में 13 प्वाइंट्स लेकर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स 11 मुकाबलों में 9 प्वाइंट्स के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर है।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

 

कार्तिक और दुबे की शानदार पारी
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली, तो अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाए।

मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी CSK
हालांकि, LSG ने 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 90 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने 36 रनों का योगदान दिया। निकोलस पूरन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें- RG कर पीड़िता की मां ने पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ममता बनर्जी अपराधियों की मुखिया

 

Exit mobile version