Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर CSK ने लगाई छलांग, KKR के मात्र 1 अंक, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे

Orange and Purple cap

Orange and pruple Cap

IPL Points table: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए सीजन के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ केकेआर को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल में क्या बदलाव हुआ है।

अंक तालिका में टीमों का स्थान
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें , गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे , लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: KKR नहीं है तैयार, CSK से हार के बाद कप्तान रहाणे पर लिया गया एक्शन

 

केकेआर को हराने के बाद सीएसके आठवें स्थान पर आ गई है। सीएसके के 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

ऑरेंज कैप
सीएसके-केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन के पास ऑरेंज कैप बरकरार है। उनके 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन हैं। दूसरे नंबर पर हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 खेलने के लिया छोड़ा PSL, अब लगा 2 साल का बैन, जानें क्यों हुई कार्रवाई

पर्पल कैप
वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर सीएसके के अंशुल कंबोज हैं, जिनके 5 मैचों में 10 विकेट हैं। आरआर के रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 5 मैचों में 9 विकेट हैं।

Exit mobile version