IPL Points table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। RR ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी। PBKS के दिए 223 रन के लक्ष्य को RR ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल किया। 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाने वाले डोनोवन फरेरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आइए देखते हैं कि PBKS और RR मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
पॉइंट्स टेबल पर उठा-पटक जारी
पंजाब किंग्स RR से मिली हार के बावजूद 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के बाद RR तीसरे स्थान पर है। RR के 9 मैचों से 12 अंक हैं।
ये भी पढ़ें- आज का मौसम: इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट, धूल भरी आंधी से जनजीवन होगा प्रभावित
सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे, गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।
ऑरेंज कैप पर वैभव कब्जा
पंजाब किंग्स-RR मैच के बाद ऑरेंज कैप में धारक में बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप एक बार फिर से RR के 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास चली गई है। पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले वैभव के 9 मैचों में 400 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 37 छक्के और 34 चौके निकले हैं।
पर्पल कैप
पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...