
खेल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड के साथ शादी कर ली है। दोनों करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं।
कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड ने 4 सितंबर को शादी की। दोनों की शादी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में स्थित कोटेस्लो सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई। शादी के मौके पर परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े खास लोग भी मौजूद रहे। शादी की तस्वीरों में कैमरून ग्रीन ब्लैक सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
वहीं, उनकी पत्नी एमिली रेडवुड सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में बेहद सुंदर लग रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दोनों बाहर आए तो परिवार और दोस्तों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा नजर आया।
View this post on Instagram
कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। फरवरी 2025 में कैमरून और एमिली ने यालिंगअप में सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। एमिली रेडवुड पेशे से डाइटिशियन हैं। इसके साथ ही वह फिलहाल पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं।
कैमरून ग्रीन की शादी की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत से भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल और महिला क्रिकेटर अलाना किंग समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कैमरून ग्रीन हाल ही में IPL को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर सभी को हैरान कर दिया था। इतनी बड़ी रकम के कारण ग्रीन IPL के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...