Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी ओपन दूसरे दौर में टाइब्रेकर में हारने के बाद इसनेर ने टेनिस को  कहा अलविदा

September 1, 2023

अमेरिकी ओपन दूसरे दौर में टाइब्रेकर में हारने के बाद इसनेर ने टेनिस को  कहा अलविदा
न्यूयॉर्क:अमेरिकी ओपन एकल वर्ग के दूसरे दौर में हारने के बाद अमेरिका के जॉन इसनेर ने टेनिस को अलविदा कहने का ऐलान किया। 38 वर्ष के इसनेर ने कहा ,‘‘ टेनिस मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है और इसे अलविदा कहना कठिन है। लेकिन अब खेलना आसान नहीं है। एक दिन तो विदा लेनी ही थी ।
’’ छह फुट दस इंच लंबे इसनेर को अमेरिका के ही वाइल्ड कार्डधारी माइकल एम ने 3 . 6, 4 . 6, 7 . 6, 6 . 4, 7 . 6 से हराया। अब उनका सामना ब्रिटेन के 21 वर्ष के जैक ड्रेपर से होगा। महिला वर्ग में विम्बलडन चैम्पियन मरकेटा वोंड्रोसोवा , आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन एरिना सबालेंका, 2017 अमेरिकी ओपन उपविजेता मेउसिन कीस , एलिना स्वितोलिना और डारिया कसात्किना ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला का सामना पैट्रिशिया मारिया टिग से होना है।  पुरूष वर्ग में गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज ने लॉयड हैरिस को 6 . 3, 6 . 1, 7 . 6 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया । तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 38 वर्ष के स्टान वावरिंका ने 30वीं वरीयता प्राप्त थॉमस मार्टिन को 7 . 6, 6 .7, 6 . 3, 6 . 2 से मात दी। एंडी मर्रे को 19वीं रैंकिंग वाले ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6 . 3, 6 . 4, 6 . 1 से मात दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें