Site icon Dainik Savera Times

Basketball Champions League में इजरायल के शुरुआती मुकाबले स्थगित, IBBA ने की यह घोषणा

 

जेरूसलम: बास्केटबॉल चैंपियंस लीग में अगले सप्ताह होने वाले इजरायली टीमों के शुरुआती मैच इजरायल में सुरक्षा स्थिति के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (फीबा) और इज़राइल बास्केटबॉल एसोसिएशन (आईबीबीए) ने मंगलवार को अलग-अलग बयानों में यह घोषणा की। फीबा के निर्णय में हापोएल जेरूसलम और एसएल बेनफिका के बीच ग्रुप जी का खेल शामिल है, जो शुरू में इज़राइल में 17 अक्टूबर के लिए निर्धारित था जबकि ग्रुप एफ में टेलीकॉम बॉन और हापोएल होलोन के बीच मैच जर्मनी में अगली शाम खेला जाना था।

फीबा ने जारी बयान में कहा कि इजरायल में परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर नई तारीखों की घोषणा की जायेगी। यह निर्णय आईबीबीए से विचार विमर्श के बाद लिया गया है। इस बीच यूरोपीय हैंडबॉल महासंघ के अनुसार महिला हैंडबॉल यूरो 2024 क्वालीफायर में इज़राइल के दो शुरुआती मैच, बुधवार को स्लोवाकिया के खिलाफ और शनिवार को जर्मनी के खिलाफ भी स्थगित कर दिए गए है। इज़राइल हैंडबॉल एसोसिएशन ने कहा कि इज़राइल में अधिकांश महिला और पुरुष टीमों के विदेशी खिलाड़ी सुरक्षा स्थिति के कारण देश छोड़ चुके हैं।

Exit mobile version