Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीतकालीन ओलंपिक 2026 में स्लाइडिंग स्पर्धा इटली के होगी बाहर

October 16, 2023

शीतकालीन ओलंपिक 2026 में स्लाइडिंग स्पर्धा इटली के होगी बाहर

 

मुंबई: मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक 2026 में स्लाइडिंग स्पर्धाएं इटली के बाहर आयोजित की जाएंगी। मुम्बई में 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सत्र की सोमवार को हुई बैठक में मिलान-कोर्टिना 2026 आयोजन समिति के अध्यक्ष जियोवन्नी मलागो ने बोबस्लेय, स्केलेटन और ल्यूज को कॉर्टिना से अन्य विदेशी स्थल पर स्लाइडिंग स्पर्धाएं स्थानांतरित करने के निर्णय की घोषणा की।

मैलागो ने आईओसी सत्र में कहा, “हाल ही में दो दिन पहले, सरकार ने हमें कॉर्टिना स्लाइडिंग सेंटर के साथ आगे नहीं बढ़ने और स्लाइडिंग सेंटर को पहले से मौजूद और काम करने वाले स्थान पर स्थानांतरित करने के सर्वोत्तम और सबसे टिकाऊ विकल्प पर विचार करने के लिए सूचित किया था।”

उन्होंने कहा, “परिणामस्वरूप, मिलानो कॉर्टिना 2026 को इटली के बाहर एक अन्य स्थल की पहचान की जायेगी।” उन्होंने कहा, “अंतिम अनुमोदन के लिए अपने बोर्ड को विकल्प प्रस्तुत करने से पहले हम आईओसी और अंतरराष्ट्रीय महासंघों के साथ मिलकर सभी संभावित समाधान और विकल्प तलाशने पर काम कर रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें