Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अय्यर को आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई टीम में शामिल किया

January 10, 2024

अय्यर को आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई टीम में शामिल किया

मुंबई: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आंध्र के खिलाफ यहां 12 से 15 जनवरी तक खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी के आगामी मैच के लिए मंगलवार को मुंबई टीम में शामिल किया गया।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो मैचों की टैस्ट शृंखला में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बल्ले से काफी संघर्ष करने के बाद दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 25 जनवरी से इंगलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टैस्ट शृंखला के लिए लय हासिल करना चाहेगा।

अय्यर ने मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान की जगह ली है, जिन्हें अहमदाबाद में इंगलैंड ए के खिलाफ शृंखला के लिए भारत-ए टीम के लिए चुना गया है। मुंबई को हालांकि हरफनमौला शिवम दुबे की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जिन्हें 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी तीन मैचों की शृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में 41 बार की विजेता मुंबई ने सत्र के अपने पहले मैच में बिहार को पारी और 51 रन से हराया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें