Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जायसवाल अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर पर ले गया है: रोहित शर्मा

May 1, 2023

जायसवाल अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर पर ले गया है: रोहित शर्मा

मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज के स्ट्रोक्स की ताकत को देखकर वह हैरान थे।राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को मुंबई के खिलाफ 62 गेंदों में 124 रन बनाए जिसमें 16 चौके और आठ छक्के शामिल हैं।रोहित ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैंने उसे पिछले साल खेलते हुए देखा था और इस साल वह अपने खेल को अगले स्तर पर ले गया है। मैंने उससे पूछा कि वह इतनी ताकत कहां से लाता है। उसने कहा कि वह जिम जाता है। उसका यह प्रदर्शन उसके लिए, भारतीय क्रिकेट के लिए और राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा है।’’

जायसवाल को उनकी शानदार पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कहा कि वह कड़ी मेहनत करना और प्रक्रिया पर अपना ध्यान बनाए रखना चाहते हैं।जायसवाल ने कहा,‘‘ मैं प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित रखना और कड़ी मेहनत करना चाहता हूं। मैं खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहता हूं। मैं सकारात्मक सोच रखता हूं तथा एक अच्छी और आदर्श जीवन शैली जीता हूं जिससे मुझे फायदा मिलता है। मुझे स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव खेलने में मजा आता है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें