Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम को श्रीनगर आने के लिए किया आमंत्रित

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन विभाग ने टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को उत्सव के हिस्से के रूप में केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। विभाग ने एक्स पर डाली पोस्ट में लिखा, टी20 विश्व कप 2024 जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। हम जश्न जारी रखने के लिए जम्मू-कश्मीर आने के लिए अपने चैंपियनों का स्वागत करते हैं। अतुल्य भारत के ताज में आपकी मेजबानी करना सम्मान की बात होगी। बता दें कि भारत ने 29 जून को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता है।

Exit mobile version