Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू, महाराष्ट्र, विदर्भ की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

October 5, 2023

जम्मू, महाराष्ट्र, विदर्भ की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चल रही तीसरी नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के सातवे तीन आज हुए मैच में जम्मू, महाराष्ट्र, विदर्भ की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहली पारी में गुजरात – चंडीगढ़ , हरियाणा – गोवा, विदर्भ – उत्तराखंड और बड़ौदा -मध्यप्रदेश के बीच मुकाबले हुए। जिसमें गुजरात, हरियाणा, एमपी और विदर्भ विजयी हुए।

गुजरात के मुख्तार बिहारी ने 10 बॉल पर 20 रन 2 कैच और 1 विकेट, हरियाणा के सन्नी ने 53 रन,एमपी के योगेंद्र ने 18 बॉल पर 55 रन और विदर्भ के अर्जुन वैद्य ने 3 ओवर में 5 रन खर्च कर 3 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरी पारी में मेजबान राजस्थान और हिमाचल के मैच में टॉस जीतकर मेजबान ने पहले बेटिंग करते हुए 19.2 में 125 रन ही बना सका। जबाब में हिमाचल ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेज़बान की तीसरी हार के चलते क्वार्टर फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

अन्य मुकबलों में उत्तर प्रदेश- हैदराबाद, तमिलनाडु-मुम्बई और पंजाब -दिल्ली के मध्य हुए। जिसमें हैदराबाद, तमिलनाडू और पंजाब जीते। हिमाचल के अंकित ने 30 बॉल पर 63 रन, तमिलनाडु के शान मुगन ने 20 बॉल पर 58 रन, पंजाब के गुरदीप सिंह काले ने 44 बॉल पर 55 रन और हैदराबाद के श्रीनिवास ने 43 बॉल में 53 रन बनाने पर मैन आफ द मैच विजेता बने। समारोह अतिथि जिला सेशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुलदीप शर्मा, नितिन कुमार,जिला परिषद मावली बसंती कालरा,विक्रम सिंह ने खिलाड़यिों को मैन आफ द मैच ट्राफी और पुरस्कार वितरण किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें