Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jannik Sinner ने इटालियन ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास

May 19, 2026

Jannik Sinner ने इटालियन ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास

रोम : इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने रविवार को इटालियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह 1976 में एड्रियानो पनाटा के बाद इस खिताब को जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं।

फाइनल मुकाबले में सिनर ने कैस्पर रूड को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार छठा एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीता। 1 घंटे 44 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करके नोवाक जोकोविक के बाद सिनर एटीपी इतिहास में करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

सिनर ने अब सभी एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल जीत लिए हैं। जोकोविक ने 2018 में सिनसिनाटी जीतने के बाद यह कामयाबी हासिल की थी। सिनर ने कोर्ट पर अपने इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि यह 50वां साल था जब किसी इटालियन ने जीत हासिल की और मैं सच में बहुत खुश हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें