Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जेसन रॉय पर लगा जुर्माना

April 27, 2023

IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जेसन रॉय पर लगा जुर्माना

बंगलुरू: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज जेसन रॉय के खिलाफ मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रॉय ने आउट होने के बाद गुस्से में एक गिल्लियां गिरा दी थी।

उन्होंने अपनी गलती मान ली। रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल ने एक बयान में कहा, “रॉय ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें