Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jasprit Bumrah No.1 Bowler: जसप्रीत बुमराह फ‍िर बने टेस्ट गेंदबाजी में नंबर 1 गेंदबाज, शतक जड़कर जो रूट के करीब पहुंचे जायसवाल

November 27, 2024

Jasprit Bumrah No.1 Bowler: जसप्रीत बुमराह फ‍िर बने टेस्ट गेंदबाजी में नंबर 1 गेंदबाज, शतक जड़कर जो रूट के करीब पहुंचे जायसवाल

दुबई: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 883 रेटिंग के साथ फिर से टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये है।

इस मैच से पहले बुमराह टेस्ट रैकिंग में तीसरे स्थान पर थे उन्हें दो स्थानों का फायदा हुआ है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा को एक स्थान पीछे धकेल कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। नंबर दो पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड अब नंबर तीन स्थान पर आ गये हैं।

इससे पहले बुमराह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे। अक्तूबर में बंगलादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्होंने फिर से यह स्थान को हासिल किया, हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपेक्षाकृत प्रदर्शन नहीं होने के कारण वह तीसरे स्थान पर चले गए थे।

पर्थ टेस्ट में ही पांच विकेट लेने वाले भारत के मोहम्मद सिराज को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह टेस्ट रैकिंग में 25वें स्थान आ गये हैं। शीर्ष 10 में बुमराह के अलावा भारत के दो और गेंदबाज आर अश्विन (चौथा स्थान) और रवींद्र जाडेजा (सातवां स्थान) भी शामिल हैं।

वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल पर्थ टेस्ट में शानदार शतक लगाकर दूसरे स्थान पर बने हुये है। दूसरी पारी में 161 रन बनाने वाले जयसवाल के अब करियर बेस्ट 825 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह रूट से अब केवल 78 रेटिंग अंक पीछे हैं।

पर्थ टेस्ट में 30वां शतक लगाने वाले विराट कोहली को भी फायदा हुआ है और वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गए हैं। ट्रैविस हेड ने 89 रन बनाकर शीर्ष 10 में वापसी की है और वह 10वें स्थान पर हैं। पर्थ टेस्ट से बाहर रहने वाले रवींद्र जडेजा और आर अश्विन अभी भी टेस्ट के शीर्ष दो ऑलराउंडर बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें