Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास , तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

November 24, 2024

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास , तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

पर्थ : जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंगलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 7वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया और इस तरह से वे महान कपिल देव के साथ इन देशों में किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अधिक 5 विकेट लेने के मामले में बराबरी पर आ गए। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दौरान सेना परिस्थितियों में भारत के सार्वकालिक महान गेंदबाज के रूप में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि जोड़ ली।

ऐतिहासिक रूप से सेना देशों में भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है और 2000 के दशक में टीम ने रिकॉर्ड में सुधार किया है। कपिल देव के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेना देशों में सबसे ज्यादा 7 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं। एक तरह इस मामले में जहां बुमराह ने कपिल की बराबरी की है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सबसे तेजी से इस कमाल को करने में कपिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें