Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जसप्रीत बुमराह IPL के सुपरस्टार : Harbhajan Singh

April 12, 2024

जसप्रीत बुमराह IPL के सुपरस्टार : Harbhajan Singh

मुंबईः भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि अब खेल को अलविदा कह चुके लसिथ मलिंगा के अलावा कोई और गेंदबाज अकेले दम पर मैच जिताने की जसप्रीत बुमराह की काबिलियत का मुकाबला नहीं कर सकता और यही वजह है कि बुमराह आईपीएल के इस सत्र में सुपरस्टार हैं। बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकेट लिए जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

हरभजन ने कहा , कि ‘ पहले दिन से आज तक मैने उसे गेंदबाजी करते देखा है और उसकी गेंदबाजी में काफी बदलाव आया है। वह सीखने को लालायित रहता है। उसने भले ही आज पांच विकेट ले लिए लेकिन वह फिर जाकर वीडियो देखेगा कि कहां सुधार हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘वह इतना शांत रहता है और दबाव के क्षणों में उससे बेहतर कोई नहीं खेल सकता। लोग अक्सर विराट कोहली और एमएस धोनी की बात करते हैं क्योंकि यह बल्लेबाजों का खेल है लेकिन अगर कोई आईपीएल के सुपरस्टार की बात करें तो वह बुमराह है।’’

उन्होंने कहा, कि ‘अपना दिन होने पर वह मैच जिताता है और ऐसा कितने बल्लेबाज कर पाते हैं।’’ हरभजन ने कहा, कि ‘बल्लेबाजों की बात करें तो तीन या चार हैं लेकिन गेंदबाजों में सिर्फ बुमराह या मलिंगा हैं। हर प्रारूप में। अविश्वसनीय प्रदर्शन। सबसे अच्छी बात तो यह है कि वह सीखना और बेहतर करते रहना चाहता है।’’ उन्होंने अर्धशतक जमाने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, कि ‘जब सूर्यकुमार यादव फॉर्म में होता है तो आप किसी और को देखना नहीं चाहते। वह एबी डिविलियर्स का बेहतर संस्करण है। अगर मैं किसी भी टीम में रहूंगा तो नीलामी में वह मेरी पहली पसंद होगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें