नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह को भारत में महिला क्रिकेट के विकास के लिए सम्मानित किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। बीसीसीआई ने एक्स पर जय शाह के पुरस्कृत होते तस्वीर को शेयर करते लिखा, भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार शाम। जय शाह को ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर ऑफ द ईयर’ चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। भुगतान समान करने के साथ ही महिला प्रीमियर लीग के विकास में आपका दृष्टिकोण खेल को दुनियाभर में आगे बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें: केसी त्यागी की JDU से हो गई छुट्टी! कुछ दिन पहले CM नीतीश के लिए मांग रहे थे भारत रत्न
जय शाह को एनडीटीवी द्वारा आयोजित इंडियन ऑफ द ईयर 2025 कार्यक्रम में ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाह को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सम्मानित किया। जय शाह अक्तूबर 2019 से दिसंबर 2024 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव रहे थे। इस दौरान शाह ने भारतीय महिला क्रिकेट के विकास में बड़ी भूमिका निभाई। महिला क्रिकेटरों को प्रति मैच फीस अब पुरुष क्रिकेटरों के समान मिलती है। भुगतान समान करने और महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत करने के अलावा, घरेलू महिला क्रिकेट को सुदृढ़ करने और महिला क्रिकेटरों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मुहैया कराने में भी जय शाह का अहम योगदान रहा।

