Jay Shah : घरेलू क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने और इसके सफल आयोजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रतिबद्ध है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इसकी अनदेखी न करें, इसके लिए बोर्ड कई बड़े कदम उठा रही है। इस संदर्भ में बोर्ड के सचिव जय शाह ने अनुभवी खिलाड़ियों की सराहना की। जय शाह ने कहा कि वह पुरुष टीम के वरिष्ठ सदस्यों को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए और अपने राज्य की टीमों के ‘और उभरते क्रिकेटरों को ढेर सारी जानकारी देते हुए देखकर बहुत खुश हैं।
Great to see high competition and intensity in our premier domestic T20 competition, the Syed Mushtaq Ali trophy with senior members of the Indian Cricket Team participating and playing along side the future generation, sharing insights and learnings from their international… pic.twitter.com/GXVG3xM3zU
— Jay Shah (@JayShah) November 30, 2024
शाह ने अपने एक्स अकाऊंट पर लिखा, ‘हमारी प्रमुख घरेलू टी20 प्रतियोगिता, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उच्च प्रतिस्पर्धा और तीव्रता देखना बहुत अच्छा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ सदस्य भाग ले रहे हैं। वो सभी भावी पीढ़ी के साथ खेल रहे हैं, अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से अंतर्दृष्टि और सीख साझा कर रहे हैं। ‘भारतीय घरेलू सर्किट का यह पक्ष देखना एक खूबसूरत नजारा है, जहां ज्ञान साझा करना और सीखना प्राथमिक भूमिका निभाता है, जिससे हमारे खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं!

