Site icon Dainik Savera Times

भारत के खिलाफ श्रृंखला से पूर्व Jayasuriya बने श्रीलंका के अंतरिम कोच

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या को इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले टीम का अंतरिम मुख्य कोच नामित किया गया है। देश के बोर्ड का कहना है कि अगले कुछ महीनों में ‘स्थायी समाधान’ मिलने तक वह टीम का मार्गदर्शन करने के लिए उपयुक्त है। भारतीय टीम 27 जुलाई से शुरू होने वाले 3 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट सनत जयसूर्या को राष्ट्रीय टीम के ‘अंतरिम प्रमुख कोच’ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करता है। वह सितंबर 2024 में श्रीलंका के इंगलैंड दौरे के पूरा होने तक इस पद पर कार्य करेंगे।

Exit mobile version