Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jessica Pegula ने सैन डिएगो ओपन के सेमीफाइनल में Anna Blinkova को हराया

March 2, 2024

Jessica Pegula ने सैन डिएगो ओपन के सेमीफाइनल में Anna Blinkova को हराया

सैन डिएगो: शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने तीन सेट तक चल कड़े मुकाबले में अन्ना ब्लिंकोवा को 6-1, 2-6, 6-2 से हराकर सैन डिएगो ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी पेगुला का सामना अब मार्ता कोस्त्युक से होगा, जिन्होंने अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को पहला सेट गंवाने के बाद 3-6, 6-4, 6-3 से पराजित किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो ने डारिया सैविले को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका मुकाबला केटी बोल्टर से होगा, जिन्होंने 2022 की उपविजेता डोना वेकिच को 6-4, 6-3 से हराया। यह एक साल से भी कम समय में नवारो का टूर स्तर पर पांचवां सेमीफाइनल होगा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें