Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio, Airtel ने क्रिकेट विश्वकप के लिए विशेष प्लान किए पेश

October 6, 2023

Jio, Airtel ने क्रिकेट विश्वकप के लिए विशेष प्लान किए पेश
नई दिल्ली: विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होते ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए नए प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने कई प्रीपेड प्लान के साथ डिज्नी-हॉटस्टार को भी पेश किया है, जिसपर दर्शक विश्वकप मैच देख सकेंगे। भारती एयरटेल ने दो प्लान शुरू किए हैं, जिनमें 99 रुपये में दो दिन के लिए असीमित डेटा है, वहीं 49 रुपये में एक दिन की समय-सीमा के साथ छह जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
वहीं दूसरी तरफ, जियो ने मासिक, त्रिमासिक और वार्षिक प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेटा, असीमित वॉयस कॉल के साथ-साथ डिज्नी-हॉटस्टार मोबाइल के प्लान को शामिल किया गया है। जियो का मूल प्लान 328 रुपये का है, जिसमें 28 दिन तक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और तीन महीने के लिए डिज्नी-हॉटस्टार मोबाइल सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें