Site icon Dainik Savera Times

JIO अपने ग्राहकों के लिए ने 15 अप्रैल तक बढ़ाया जियोहॉटस्टार क्रिकेट ऑफर

मुंबई: जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए जो विशेष क्रिकेट ऑफर लेकर आया था, उसे कंपनी ने 15 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को समाप्त होने वाला था। ऑफर के तहत 299 रुपए या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनैक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपए का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं। इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफर में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ्त जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिल रहा है और वो भी 4के क्वालिटी में। इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनैक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फास्ट इंटरनैट का मुफ्त ट्रायल कनैक्शन 50 दिनों तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4के में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमैंट का लाभ भी उठा सकेंगे। ऑफर का फायदा अब 15 अप्रैल 2025 तक उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

Exit mobile version