Site icon Dainik Savera Times

Joe Root ने बनाया रिकॉर्ड; स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

मैनचेस्टर: दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट का भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने शुक्रवार को स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के भारत के खिलाफ शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट के अब भारत के खिलाफ 12 शतक हो गए हैं।

रूट के अब भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुए नौ टेस्ट शतक
रूट ने शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की। रूट के अब भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर नौ टेस्ट शतक हो गए हैं – जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा घरेलू मैदान पर किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए आठ शतकों को पीछे छोड़ दिया है।

रूट का इंग्लैंड में 23वां टेस्ट शतक
यह रूट का इंग्लैंड में 23वां टेस्ट शतक था, जो रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और महेला जयवर्धने के साथ घरेलू टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक है।

रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
रूट पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में 51.85 की औसत से 41 शतकों और 62 अर्धशतकों के साथ 13,378 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन रहा। अब, वे सर्वकालिक बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

कुमार संगकारा के शतकों की बराबरी की
रूट ने 157 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 51.26 की औसत से 38 शतकों और 66 अर्धशतकों के साथ 13,380 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन है। रूट ने लंबी अवधि के प्रारूप में संयुक्त रूप से चौथे सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा (38 शतक) की बराबरी कर ली है और अब वह पोंटिंग (41), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (45) और तेंदुलकर (51) से पीछे हैं।

मैच की बात करें तो, रूट और स्टोक्स ने चाय के समय 131 गेंदों पर 84 रन जोड़े; मेहमान टीम का स्कोर 433/4 था, रूट 121* और बेन स्टोक्स 36* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और उनकी बढ़त 75 रन की थी।

इंग्लैंड ने दूसरे सत्र की शुरुआत 332/2 से की, पोप (70*) और रूट (63*) नाबाद रहे और 26 रन से पीछे थे।

Exit mobile version